इस उड़ती हुई पतंग को देखकर एक ही ख्याल आया |
इंसान ने जिस भी चीज़ को बनाया,
उसे बाँधने का तरीका ज़रूर बनाया |
आज़ादी का एक ही रास्ता बचा -
किस्मत
इस उड़ती हुई चिड़िया को देखकर भी एक ही ख्याल आया |
रब ने सबको आज़ाद ही बनाया,
लेकिन इंसान ने खुद को बाँधने का तरीका अपनेआप बनाया |
आज़ादी का एक ही रास्ता बचा -
हिम्मत